फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new fifth interchange hub of North Delhi will be built in pul bangash there will be relief from jam

19 मीटर गहरा होगा स्टेशन: पुल बंगश में बनेगा उत्तरी दिल्ली का नया पांचवां इंटरचेंज हब, जाम से मिलेगी राहत

Tue, 20 Sep 2022 04:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 04:47 AM IST
सार

नए इंटरचेंज स्टेशन के बनने से लोगों को सदर बाजार, कमला नगर मार्केट और घंटा घर पहुंचने में सहूलियत होगी। इन जगहों से फिलहाल मेट्रो की कनेक्टिविटी नहीं है। 

विज्ञापन
new fifth interchange hub of North Delhi will be built in pul bangash there will be relief from jam
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के पुलबंगश मेट्रो स्टेशन को इंटरचेंज में तब्दील किया जा रहा है। इससे यात्रियों को रेड और मैजेंटा लाइन के बीच मेट्रो बदलने की सुविधा होगी। इसके लिए मौजूदा मेट्रो स्टेशन को आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम) कॉरिडोर पर नए मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह उत्तरी दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज स्टेशन होगा। इसके तैयार होने से उत्तरी दिल्ली में कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी। इंटरचेंज की सुविधा से पहाड़गंज, नबी करीम, सदर बाजार, घंटा घर सहित आसपास की घनी आबादी वाले क्षेत्रों से आवागमन में सहूलियत होगी। 

विज्ञापन


मेट्रो फेज-4 आरके आश्रम-जनकपुरी कॉरिडोर पर नए इंटरचेंज स्टेशन के बनने से यात्रियों को रेड लाइन पर शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और रिठाला के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे रेड लाइन पर भीड़भाड़ भी कम होगी। नए भूमिगत स्टेशन का निर्माण मौजूदा एलिवेटेड स्टेशन के नजदीक रोशनआरा रोड पर 19 मीटर की गहराई पर किया जाएगा। इसकी लंबाई 225 मीटर होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्टेशन में इंटरचेंज प्रवेश सहित प्रवेश और निकास के लिए तीन गेट बनाए जाएंगे। एक इंटरकनेक्शन मार्ग दो स्टेशनों को जोड़ेगा जो एक दूसरे से सटे होंगे। इस क्षेत्र में लिफ़्ट, एस्केलेटर सहित दूसरी वाणिज्यिक गतिविधियां भी होंगी। 
विज्ञापन


नए इंटरचेंज स्टेशन के बनने से लोगों को सदर बाजार, कमला नगर मार्केट और घंटा घर पहुंचने में सहूलियत होगी। इन जगहों से फिलहाल मेट्रो की कनेक्टिविटी नहीं है। इससे गाजियाबाद स्थित शहीद स्थल (नया बस अड्डा) सहित पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के क्षेत्रों के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाकों से ट्रैफिक जाम की नहीं रहेगी समस्या
इस इंटरचेंज स्टेशन के बनने से कुतुब मार्ग, लाला जगन्नाथ, रोशन आरा रोड, जी.टी करनाल रोड और आसपास के व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं रहेगी। इस स्टेशन के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य की शुरुआत हो चुकी है। रोशनआरा रोड पर भारी यातायात होने की वजह से स्टेशन का निर्माण चरणों में किया जाएगा। 


कॉरिडोर के निर्माण की राह में चुनौतियां
सिविल इंजीनियरिंग के लिहाज से भी इस कॉरिडोर का निर्माण बेहद कठिन है। नबी करीम, घंटा घर, सदर बाजार जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर मेट्रो गुजरेगी। मौजूदा हालात को देखते हुए डीएमआरसी निर्माण के क्षेत्र में अपने अनुभवों का उपयोग करेगी। पुरानी दिल्ली के इलाकों में भूमिगत निर्माण के लिए नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed