फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New facts in inquiry, Kanhaiya sent again in Tihar

तीनों को सामने बिठाकर पूछताछ, कन्हैया को फिर भेजा तिहाड़

Fri, 26 Feb 2016 09:07 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
New facts in inquiry, Kanhaiya sent again in Tihar

अदालत ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुन: न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। उसे पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार छात्र उमर खालिद व अनिर्बन से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन


अदालत के सामने जांच अधिकारी ने तर्क रखा कि तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई और कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

मामले की जांच जारी है और आरोपी पर लगे गंभीर आरोप के ध्यानार्थ न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। अदालत ने पुलिस के आग्रह को स्वीकार कर कन्हैया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

अनिर्बन और खालिद को शनिवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश

New facts in inquiry, Kanhaiya sent again in Tihar

इससे पूर्व पुलिस ने तीनों से दक्षिणी दिल्ली के थाने में पूछताछ की। जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में गिरफ्तार उमर खालिद व अनिर्बन की शनिवार को रिमांड अवधि खत्म हो रही है। दोनों को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार कन्हैया ने पूछताछ में फिर कहा कि उसने देश विरोधी नारे नहीं लगाए और वह घटना के समय अपने कमरे में था। उसे जब पता चला कि परिसर में दो गुटों में झगड़ा हो गया है तो वह बीचबचाव करवाने के लिए वहां पहुंचा था।

खालिद व अनिर्बन ने भी कन्हैया के इस दावे की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस का आरोप है कि 9 फरवरी को हुए कार्यक्रम में कन्हैया ने भी अन्य आरोपियों के साथ देशविरोधी नारेबाजी की थी। घटना के समय कई विदेशी भी मौजूद थे। कन्हैया को पुलिस ने 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि खालिद व अनिर्बन ने 23 फरवरी की रात में समर्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed