फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Station Stampede: PM Modi, LG and former CM Atishi expressed grief over the deaths in the stampede.

New Delhi Station Stampede : हादसे पर PM मोदी, एलजी और कार्यवाहक सीएम आतिशी ने जताया शोक, किसने क्या कहा?

Sun, 16 Feb 2025 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 01:42 AM IST
सार

स्टेशन पर भीड़ इसलिए बढ़ क्योंकि लोग स्पेशल गाड़ियों से महाकुंभ जा रहे थे। लेकिन हादसा हो गया। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। 

विज्ञापन
New Delhi Station Stampede: PM Modi, LG and former CM Atishi expressed grief over the deaths in the stampede.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत की खबर से कोहराम मचा है। स्टेशन पर भीड़ इसलिए बढ़ क्योंकि लोग स्पेशल गाड़ियों से महाकुंभ जा रहे थे। लेकिन हादसा हो गया। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। 

पीएम मोदी ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने जताई संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। एलजी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक ट्वीट में कहा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए कहा है। सीएस को राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। सीएस और सीपी को साइट पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। मैं लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा हूं।
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने जताया शोक
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया  है। घायलों का हाल जानने के लिए वे लोकनायक अस्पताल पहुंची हैं। 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी दुखी, घटना को बताया हृदयविदारक
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed