फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Railway Station Stampede DRM Sukhwinder Singh transferred

New Delhi Railway Station Stampede: डीआरएम सुखविंदर सिंह का हुआ तबादला, इन्हें मिली उनकी जगह जिम्मेदारी

Tue, 04 Mar 2025 08:16 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede DRM Sukhwinder Singh transferred
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। माना जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत के एक पखवाड़े बाद उन पर गाज गिरी है। जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल डीआरएम नियुक्त हुए थे अभी उनका कार्यकाल बचा है। रेल मंत्रालय ने तबादला आदेश में कहा है कि उत्तर मध्य रेलवे जोन के पुष्पेश आर त्रिपाठी उनकी जगह लेंगे। आदेश में सुखविंदर सिंह की नई पोस्टिंग के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। 

विज्ञापन

तबादला आदेश में कहा गया है कि रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि पुष्पेश आर त्रिपाठी नए मंडल प्रबंधक होंगे और सुखविंदर सिंह के स्थान पर उन्हें तैनात किया गया है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इस बात से इन्कार किया कि सिंह का तबादला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की भगदड़ से जुड़ा है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली स्टेशन पर हुई त्रासदी का ही खामियाजा उठाना पड़ा है। इस हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी बनी है। भगदड़ पर अभी पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि घटना की रिपोर्ट अभी लंबित है और जांच जारी है। सुखविंदर सिंह को जुलाई 2021 में दिल्ली डिवीजन के डीआरएम के रूप में तैनात किया गया था और लगभग दो साल बाद उनका तबादला हुआ है। इससे पहले डिंपी गर्ग को भी समान अवधि के बाद पद से हटाया गया था। यह भी स्पष्ट किया कि जांच में अधिकारी का दोष पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुष्पेश आर त्रिपाठी 1995 बैच के अधिकारी हैं और प्रयागराज में तैनात थे। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के अधिकारी है। पदभार संभालने की घोषणा अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed