फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Railway Station relocates train platforms to accommodate festive rush

Delhi NCR News: त्योहारों में भीड़ के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
- 5 से 30 अक्तूबर तक अस्थायी बदलाव, रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले प्लेटफॉर्म नंबर अवश्य जांचने की अपील की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। यह बदलाव 5 से 30 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के नए प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।


रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली स्टेशन से चलने वाली और आने वाली कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 13 की जगह प्लेटफॉर्म 1 से रवाना होगी। 12561 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 12 की जगह प्लेटफॉर्म 7 पर पहुंचेगी। 12260 बीकानेर-सीलदह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 13 से बदलकर 9 पर आएगी। 54473 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर अब प्लेटफॉर्म 15 की जगह 4 से चलेगी। 64110 गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ ट्रेन का प्लेटफॉर्म 13 से बदलकर 10 किया गया है। 14324 रोहतक-नई दिल्ली ट्रेन अब 7 की जगह प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंचेगी। 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 2 से बदलकर 1 कर दिया गया है। 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। 12056/12057 देहरादून-नई दिल्ली-दौलतपुर चौक शताब्दी एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 10 की जगह 2 से चलेगी। 64052 गाजियाबाद-पालवल और 64057 पलवल-गाजियाबाद ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 2 की जगह 1 से संचालित होंगी। इसके अलावा, 9 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक दो और ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। इसके तहत 12445 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 15 की जगह 8 से प्रस्थान करेगी। 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस 1 नंबर प्लेटफॉर्म से चलेगी। यह बदलाव त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी आमद को देखते हुए अस्थायी रूप से किया गया है। आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ को भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed