फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new company to look over khedkidaula toll plaza

नई कंपनी ने संभाला खेड़कीदौला टोल का जिम्मा

Wed, 16 Jul 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Jul 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
new company to look over khedkidaula toll plaza

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के खेड़की दौला टोल प्लाजा सहित इसकी देख-रेख की जिम्मेवारी बुधवार से बदल गई। नई कंपनी ने मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से इसे अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


फरवरी में दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के सिरहौल गांव से टोल प्लाजा हटाए जाने बाद केवल खेड़कीदौला पर टोल वसूला जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी(आईडीएफसी) ने यह जिम्मेदारी फीडबैक कंपनी को दी हुई थी।
विज्ञापन


छह महीने के बाद एनएचआईए के हस्तक्षेप के बाद टोल कलेक्शन व इसके रखरखाव की जिम्मा मिलेनियम सिटी एक्सप्रेस प्रा.लि. को दे दिया गया। यह कंपनी आईजीआई एयरपोर्ट टोल का भी काम देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कंपनी ने खेड़कीदौला टोला प्लाजा पर टोल वसूली और रखरखाव का काम स्काई लार्क सिक्योरिटी कंपनी को सौंपा है। इस कंपनी के लोगों ने मंगलवार की रात बारह बजे के बाद से मोर्चा संभाल लिया।

एक अनुमान के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर रोजाना ढाई से तीन लाख वाहन गुजरते हैं। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के प्रभारी मेजर सदानंद सिंह चौहान का कहना है कि कंपनी की ओर से जिम्मेवारी संभाल ली गई है। जल्द ही यहां की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।


पहले दिन ही हुआ विवाद
नई कंपनी की ओर से कार्यभार संभालने के पहले दिन ही नवादा गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया। बाद में आसपास लोग एकत्रित हो गए। कंपनी की ओर से टोल पर पुलिस बल की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed