फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Circle of Archaeological Department will be formed in Meerut and Jhansi

अब मेरठ और झांसी में बनेगा पुरातत्व विभाग का नया सर्कल 

Thu, 27 Aug 2020 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
New Circle of Archaeological Department will be formed in Meerut and Jhansi
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में सात नए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्कल (एएसआई) का एलान किया। नए सर्कल में मेरठ और झांसी भी शामिल है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने वीडियो संदेश साझा कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने स्व-घोषणा के साथ कलाकृतियों के पंजीकरण के साथ-साथ पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार यह कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि नए सर्कल में मेरठ, झांसी, जबलपुर, राजयगंज, त्रिची और राजकोट में खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होेंने कहा कि हम्पी के मिनी सर्कल को पूर्ण विकसित सर्कल में बदल दिया गया है। इससे पहले देश में 29 एएसआई सर्कल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के आसपास हस्तिनापुर, बिजनौर, बागपत आदि में काफी संख्या में पौराणिक स्थल मौजूद हैं। यहां से काफी संख्या में कई बार पुरातात्विक महत्व के अवशेष मिले, जिन्हें आगरा की पुरातत्व विभाग की टीम को सूचित किया गया। जिससे रिपोर्ट आने में काफी देर हो जाती थी।

 इसी को देखते हुए मांग की जा रही थी। कुछ दिन पहले सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर हस्तिनापुर, सिसौली में मिले पुरातात्विक अवशेष के महत्व को बताया था।


अभी तक आगरा सर्किल के पुरातत्व विभाग के अंतर्गत ही मेरठ शामिल था। इसके बन जाने के बाद भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी यहां से पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों की निगरानी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed