{"_id":"90c95ba39f8d8dca7688107ed9c45025","slug":"new-bridge-on-the-hindon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन पर बनेगा चौथा पुल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन पर बनेगा चौथा पुल!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पर चौथा पुल बनाने की तैयारी कर रहे जीडीए ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। नदी के पास बनीं जैन शिकंजी समेत कई दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अफसरों का कहना है कि दुकानवालों को कई बार नोटिस दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
उम्मीद है कि इसी हफ्ते हिंडन पर चौथे पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद जाम से जूझ रहे गाजियाबाद को रफ्तार मिलेगी। जीडीए ने हिंडन कट कैनाल रोड का चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया है। इस रोड के जरिए बड़ी संख्या में वाहन चालक शहर से इंदिरापुरम, नोएडा आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: LS चुनाव की अधिसूचना से लटकेंगे कई प्रोजेक्ट
विज्ञापन
रोड चौड़ीकरण होने के बाद यहां ट्रैफिक लोड अधिक हो गया है। इंदिरापुरम जाने वाले ट्रैफिक को इस दो लेन के पुल के जरिये गुजारेगा। दूसरी ओर गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाला पुल 50 से 60 वर्ष पुराना हो गया है। ऐसे में पुल के इस्तेमाल की अवधि दिनोंदिन कम हो रही है।
पुराने पुल में अचानक कोई समस्या होने का विकल्प नया पुल होगा। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाया गया है।
महर्षि वाल्मीकि का मंदिर हटाने पर विरोध
दुकानों के पास ही हिंडन तट पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा को जीडीए द्वारा हटाने की कोशिश पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल धरना दिया। अध्यक्ष शिवओम मेहरा के नेतृत्व में जीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस पर जीडीए उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को वार्ता केलिए बुलाया। महासभा के महामंत्री किरनपाल सिंगौते ने जीडीए ओएसडी डीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ओएसडी से मिलने केबाद सिंगौते ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रतिमा नहीं हटाई जाएगी। जरूरत हुई तो महासभा से वार्ता कर हिंडन तट पर ही नई प्रतिमा और मंदिर बनवाने के बाद ही प्रतिमा हटेगी।