{"_id":"57035e6f4f1c1b850ac81162","slug":"new-bridge-is-on-progress-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में बनकर तैयार होंगे ब्रिज, जनता को मिलेगी सहूलियत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में बनकर तैयार होंगे ब्रिज, जनता को मिलेगी सहूलियत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:13 PM IST
सार
- दो साल में बनकर तैयार होंगे ब्रिज, जनता को मिलेगी सहूलियत
- पटौदी को मिलेंगे दो आरओबी, 41 करोड़ रुपये आएगी लागत
- दो साल में बनकर तैयार होंगे ब्रिज, जनता को मिलेगी सहूलियत
- लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रखी आधारशिला
- 4.5 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई की दी सौगात
विज्ञापन
Flyover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे को दो नए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए सोमवार को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आधारशिला रखी। जबकि गांव मौजाबाद में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
गांव डाडावास के निकट पटौदी-रेवाड़ी रोड पर लगभग 20.72 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बनेगा। गांव ताज नगर के निकट रेलवे फाटक नंबर-39 पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की आधारशिला भी रखी गई। यह आरओबी दो साल में बनकर तैयार होगा। इस पर लगभग 20.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जमालपुर से फरूखनगर सड़क पर बनेगा, जिससे इस रूट पर चलने वाले वाहन चालकों को सुविधा होगी। यह आरओबी लगभग 722 मीटर लंबा होगा।
विज्ञापन
नरबीर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रदेश में विकास की पहचान सड़कों, बिजली व पानी से होती है। यदि प्रदेश में सड़कें अच्छी होंगी तो यहां दूसरे राज्य से आने वाले लोग विकास के स्वयं साक्षी बनेंगे। इसके बाद प्रदेश में बिजली व पानी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पटौदी विधानसभा को सोमवार को लगभग 49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा की सड़कें लोगों के लिए उदाहरण बनेंगी और सड़क संबंधी सारे विकास के काम होंगे। लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए पटौदी से रेवाड़ी तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है और जल्द ही इस सड़क को 4 लेन का बनाया जाएगा। इस सड़क के चार मार्गीय होने से जमालपुर व ताजनगर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र यादव, फर्रूखनगर की तहसीलदार पूनम, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, लोक निर्माण विभाग के एसई राजीव अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।