{"_id":"5c6e50ecbdec2229c12b96f6","slug":"new-born-baby-left-in-muradnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कूड़े के ढेर पर मिली एक दिन की बच्ची, दंपती ने बच्ची को अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कूड़े के ढेर पर मिली एक दिन की बच्ची, दंपती ने बच्ची को अपनाया
Thu, 21 Feb 2019 12:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के रावली रोड पर एक धार्मिकस्थल के पास मंगलवार रात नवजात बच्ची को कोई कूडे़ के ढेर पर फेंक गया। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को ढेर से निकाला।
दंपती बच्ची का देखभाल कर रहा है। आर्य नगर कॉलोनी निवासी इकराम चौधरी के मुताबिक, रावली रोड पर उनकी इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान से पैदल घर लौट रहे थे।
रास्ते में धार्मिकस्थल के पास एक प्लॉट में कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई। देखा तो नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रो रही थी। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि बच्ची एक दिन की है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। इकराम और उसकी पत्नी रिहाना का कहना है कि उनके दो बेटे हैं और बेटी की चाहत थी। अल्लाह ने बेटी की चाहत पूरी कर दी।

दंपती ने नवजात का नाम खुशबू रखा है। बच्ची को अपनाने पर दंपती को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को इकराम ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह कहना है कि इकराम व उसकी पत्नी ने नवजात के लालन-पालन की जिम्मेदारी लेने की बात कहकर प्रार्थना पत्र दिया है। चाइल्ड केयर को भी जानकारी दे दी गई है।