फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new born baby left in Muradnagar

गाजियाबाद में कूड़े के ढेर पर मिली एक दिन की बच्ची, दंपती ने बच्ची को अपनाया

Thu, 21 Feb 2019 12:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Feb 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
new born baby left in Muradnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के रावली रोड पर एक धार्मिकस्थल के पास मंगलवार रात नवजात बच्ची को कोई कूडे़ के ढेर पर फेंक गया। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को ढेर से निकाला। 
विज्ञापन


दंपती बच्ची का देखभाल कर रहा है। आर्य नगर कॉलोनी निवासी इकराम चौधरी के मुताबिक, रावली रोड पर उनकी इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में धार्मिकस्थल के पास एक प्लॉट में कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई। देखा तो नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रो रही थी। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि बच्ची एक दिन की है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। इकराम और उसकी पत्नी रिहाना का कहना है कि उनके दो बेटे हैं और बेटी की चाहत थी। अल्लाह ने बेटी की चाहत पूरी कर दी।

दंपती ने नवजात का नाम खुशबू रखा है। बच्ची को अपनाने पर दंपती को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को इकराम ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह कहना है कि इकराम व उसकी पत्नी ने नवजात के लालन-पालन की जिम्मेदारी लेने की बात कहकर प्रार्थना पत्र दिया है। चाइल्ड केयर को भी जानकारी दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed