{"_id":"4aaebd37564fb1c6c68e1968c6348862","slug":"new-ashok-nagar-looted-pizza-by-showing-weapon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू अशोक नगर में हथियार दिखाकर पिज्जा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू अशोक नगर में हथियार दिखाकर पिज्जा लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक नामी कंपनी का पिज्जा डिलीवर करने आए लड़के से पिज्जा लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
छानबीन के बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को पिज्जा लूट का मामला दर्ज कर लिया है। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक नामी पिज्जा कंपनी की शॉप है।
विज्ञापन
26 जून को शाम करीब 6:30 बजे राकेश को न्यू अशोक नगर सी-ब्लॉक से पिज्जा का आर्डर मिला था। अपनी बाइक से जब वह सी-ब्लॉक न्यू अशोक नगर पहुंचा तो युग भारती पब्लिक स्कूल के पास तीन लड़कों ने उसे रोक लिया और पिज्जा छीनने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने पीड़ित को धारदार हथियार दिखाया और पिज्जा लूट लिया।
विज्ञापन