फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   netaji using games occasion as political rally

चुनावी जंग में राजनीतिक अखाड़ा बना खेल का मैदान

Sun, 09 Feb 2014 04:27 PM IST
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Feb 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
netaji using games occasion as political rally

इन दिनों नेताजी खेल के मैदान से वोटों पर निशाना लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए खेल आयोजनों का खूब इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं में राजनीतिक पार्टियों के नेता मुख्य अतिथि के रूप में नजर आ रहे हैं। आयोजन करने वाली एसोसिएशनों की भी निकल पड़ी है। मुख्य अतिथि बनाने के लिए नेताजी की ओर से इन्हें भारी-भरकम राशि देने की चर्चाएं हैं। प्रतिभागियों को भी इनाम के रूप में नगदी मिल रही है।
विज्ञापन


हाल में ही सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बास्केटबॉल व बॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। यहां एक कांग्रेस नेता मुख्य अतिथि थे। आयोजन स्थल पर उनका बड़ा पोस्टर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीजेपी किसान मोर्चा ने केरला एक्सप्रेस रोकी, केस दर्ज


नेताजी ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के बारे में तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अपनी पार्टी का गुणगान जरूर कर गए। नेताजी यह बताना भी नहीं भूले कि उनकी पार्टी ने खेलों में सुधार के लिए पिछले दिनों क्या-क्या कदम उठाए हैं।

इससे पहले खेल परिसर में ही हुई फुटबाल प्रतियोगिता में एक भाजपा नेता मुख्य अतिथि थे। इन्होंने आयोजक एसोसिएशन को अच्छी रकम डोनेशन के रूप में दी थी। अपने संबोधन में उन्होंने लोकसभा में पार्टी की जीत की भविष्यवाणी कर डाली।


एसोसिएशन पदाधिकारियों ने माना कि उन्हें डोनेशन मिलने के बाद नेताजी के भाषण से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि डोनेशन में से कितना पैसा खिलाड़ियों को दिया जाता है, इस सवाल पर एसोसिएशन सदस्य व पदाधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।

इस संबंध में जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा का कहना है कि कई एसोसिएशनों को कोचिंग के लिए फ्री में जगह दी गई है, ताकि खेल को बढ़ावा मिल सके।

एसोसिएशनों का फर्ज बनता है कि प्रतियोगिता कराने के लिए खेल विभाग से पर्ची कटवाई जाए, ताकि वह पैसा मैदान के रखरखाव पर खर्च हो सके। अधिकतर एसोसिएशन ऐसा नहीं करतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed