{"_id":"c514df7009f5b9ab7ba58335819fcd39","slug":"neighbours-shocked-by-the-student-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की हरकत से हैरान छात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की हरकत से हैरान छात्रा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिहानी गेट क्षेत्र में अपने पड़ोसी युवक की हरकत से सातवीं की छात्रा हैरान रह गई। दरअसल जब वह टॉयलेट में थी तभी युवक ने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि अचानक दरवाजा खुलने से छात्रा कांप उठी और भागते हुए परिजनों से लिपट गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर के बाहरी हिस्से में बने टॉयलेट में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दरवाजा खोलकर और अंदर घुसने लगा।
विज्ञापन
अचानक दरवाजा खुलने पर किशोरी सन्न रह गई, उसने तुरंत भागकर परिजनों से शिकायत की। इस दौरान वहां से आरोपी भी भाग गया। किशोरी के परिजनाें ने सिहानी गेट पुलिस से शिकायत की। गई है। एसएचओ बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।