फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbour kills doggy after barking

सरिया घुसा डॉगी की हत्या, भूख से तड़प मरा बच्चा

Wed, 02 Sep 2015 03:59 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
neighbour kills doggy after barking
उत्तर प्रदेश के गढ़ क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे पढ़कर आपका दिल भी पसीज जाएगा और कुत्ते पर हुई जुल्म की इस कहानी आपको रुला भी सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक डॉगी के भौंकने पर पड़ोसी ने उसके पेट में सरिया घोंपकर हत्या कर दी। यहीं नहीं भूख से तड़पकर उसके एक पपी ने दम तोड़ दिया और शेष बच्चों की हालत भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन


डॉगी के मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला घोसियान निवासी पूरन सिंह के डॉगी को पीटने के बाद पड़ोसी ने पेट में सरिया घोंपकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया सीधे पेट में घुसाकर ले ली जान

neighbour kills doggy after barking

पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी संजय यादव ने उसकी पालतू कुतिया को पेट में सरिया घोंपकर मार डाला है। जिसने चार दिन पहले ही तीन बच्चों को जन्म दिया था।

जिनमें एक बच्चे की मां का दूध न मिलने से मौत हो गई है और शेष दो की हालत भी लगातार बिगड़ती जा रही है।

इंस्पेक्टर वाईके पूनिया ने एसआई सुभाष यादव को मौके पर जांच के लिए भेज दिया। जिनकी रिपोर्ट मिलते ही आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed