{"_id":"a00fceb0d2dc01c609b2b8708da87912","slug":"neighbour-attacked-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने घर में घुस किया हमला और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने घर में घुस किया हमला और तोड़फोड़
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने दंपति व उनके दो बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में भी तोड़फोड़ की। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर में मोहम्मद हुसैन अपने परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपनी दुकान पर था।
इस दौरान उसके घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उसके पिता हबीब, मां जुबैरा, भाई राजा और बहन जुबैरा घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।