फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor's obscene antics harassment teenager's family left home

पड़ोसी करता था अश्लील हरकतें, किशोरी संग परिवार ने छोड़ा घर

Fri, 27 Nov 2015 11:12 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's obscene antics harassment teenager's family left home

इकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक से तंग आकर एक किशोरी के परिवार ने अपना घर छोड़कर दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मगर अभी भी आरोपी अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने एसएसपी से शिकायत की है, जिस पर जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र के एक गांव में दो परिवार आमने-सामने रहते हैं।

आरोपी युवक छेड़छाड़ भी कर चुका है

Neighbor's obscene antics harassment teenager's family left home

एक परिवार की किशोरी और उसकी मां ने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत की है कि पड़ोसी युवक उन्हें परेशान करता है। आए दिन अश्लील इशारे करना और फब्तियां कसना आम बात है।


कई बार आरोपी युवक छेड़छाड़ भी कर चुका है। मगर जब वह नहीं माना तो पीड़ित परिवार ने उनके पास वाला घर छोड़ दिया तथा गांव के दूसरी ओर बने घर में जाकर रहने लगे।

पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उनके दूसरे घर के आसपास जाकर भी आए दिन इसी तरह की हरकत कर रहा है।

गिरफ्तारी हुई और फिर छूटकर आ गया वापस

Neighbor's obscene antics harassment teenager's family left home

पुलिस से शिकायत की तो उसे गिरफ्तार तो कर लिया मगर दो दिन में ही छूटकर आ गया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

उधर, इकोटेक-थर्ड कोतवाल बिरेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि एक बार रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा चुकी है और पीड़िता तथा आरोपी के परिवार आसपास में ही रह रहे हैं।

दोनों परिवारों में आपसी रंजिश है जिसके चलते आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार ने घर नहीं छोड़ा है बल्कि जहां पर पहले से रहते थे वहीं पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed