फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor kills woman by stabbing her with knife after ignoring him in Delhi

पड़ोसन को मार डाला: महिला की कैब चालक से थी दोस्ती, कुछ दिनों से दोनों की बातचीत बंद थी...चाकू गोदकर ले ली जान

Wed, 11 Sep 2024 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

आरोपी घर में दाखिल होते हुए और निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पेशे से कैब चालक है।

विज्ञापन
Neighbor kills woman by stabbing her with knife after ignoring him in Delhi
युवक ने पड़ोसन की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त रेखा (40) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी सुरेश कुमार (48) खुद ही कल्याणपुरी थाने पहुंच गया और उसने महिला की हत्या करने की बात कर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार और रेखा की दोस्ती थी। नजरअंदाज किए जाने पर सुरेश को बुरा लगा और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणपुरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर में दाखिल होते हुए और निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पेशे से कैब चालक है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेखा अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति अशोक कुमार और दो बोटे हैं। अशोक एम्स अस्पताल में नौकरी करता है। महिला के ठीक सामने वाले मकान में सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। पड़ोसी होने के नाते सुरेश और रेखा की दोस्ती थी।

पिछले कुछ दिनों से रेखा ने सुरेश से बातचीत करना बंद कर दी था। इस बात से वह काफी खफा था। बुधवार सुबह अशोक अपने काम पर चला गया। इस बीच रेखा के बच्चे भी घर पर नहीं थे। मकान की पहली मंजिल पर रेखा नाश्ता बना रही थी। इस बीच आरोपी चाकू लेकर वहां पहुंचा और उसने रेखा पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू के करीब आधा दर्जन वार करने के बाद आरोपी वहां से निकल गया। शोर सुनर रेखा के परिजन वहां आए। फौरन उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषिता कर दिया गया। पुलिस को अस्पताल से भी खबर मिली। इस बीच आरोपी थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने उसके सरेंडर करने का नहीं बल्कि गिरफ्तार करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed