फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor attacked constable with liquor bottle for refusing to abuse

Delhi News: गाली देने से मना करने पर हवलदार का सिर फोड़ा, विवेक विहार इलाके में हुई वारदात

Fri, 18 Aug 2023 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:49 PM IST
सार

घायल हवलदार की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कस्तूरबा नगर, शाहदरा में रहता है।

विज्ञापन
Neighbor attacked constable with liquor bottle for refusing to abuse
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विवेक विहार इलाके में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने हवलदार पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। बोतल लगने से हवलदार का सिर फट गया। उसके दोस्त पास के अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हवलदार के बयान पर पुलिस गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घायल हवलदार की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कस्तूरबा नगर, शाहदरा में रहता है। चरणजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर दो दोस्तों सूरज और रोशन के साथ बातचीत कर रहा था। पड़ोस में रहने वाला सोनू शराब के नशे में आया और उसे गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। हाथापाई के दौरान उसने शराब की बोतल चरणजीत सिंह के सिर पर मार दी। बोतल लगने से हवलदार के सिर से खून निकलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed