फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nehru Place water crisis: Association demands immediate supply from Delhi Jal Board

Delhi NCR News: नेहरू प्लेस में पानी संकट, एसोसिएशन ने दिल्ली जल बोर्ड से की तात्कालिक आपूर्ति की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस में बीते कुछ दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। ऑल नेहरू प्लेस डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस गंभीर स्थिति को लेकर दिल्ली जल बोर्ड को पत्र लिखकर तुरंत जल आपूर्ति की व्यवस्था करने और स्थायी पाइपलाइन कनेक्शन प्रदान करने की मांग की है।



एसोसिएशन के अध्यक्ष महिंदर अग्रवाल और विधिक सलाहकार रंजीत के. रंजन के भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नेहरू प्लेस बाजार में प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन लाख लोग आते हैं। इसके अलावा हजारों दुकानदार और कर्मचारी यहां काम करते हैं, लेकिन पूरे क्षेत्र में जल बोर्ड की नियमित जलापूर्ति नहीं है।
विज्ञापन






वर्तमान में बाजार पूरी तरह निजी टैंकरों पर निर्भर है। हाल ही में प्रवर्तन कार्रवाइयों के चलते कई निजी टैंकरों को जब्त या रोका गया, जिससे पूरी बाजार में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्र में दिल्ली जल बोर्ड से अनुरोध किया गया है कि तुरंत राहत के तौर पर आपातकालीन जल टैंकर भेजे जाएं और जल्द से जल्द स्थायी जलापूर्ति पाइपलाइन की व्यवस्था की जाए। साथ ही एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग भी की गई है ताकि एसोसिएशन और जल बोर्ड के बीच समन्वय सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed