फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negotiator again reached Shaheen Bagh

वार्ताकार फिर पहुंचे शाहीन बाग, प्रदर्शनकारियों को मनाने का फिर किया प्रयास

Wed, 04 Mar 2020 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Negotiator again reached Shaheen Bagh
वार्ताकार... - फोटो : एएनआई

होली से पहले रास्ता खाली के प्रयास के तहत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े एक बार फिर शाहीन बाग पहुंचे। इससे वहां चल रहे प्रदर्शन में अचानक हलचल बढ़ गई। आंदोलन स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या भी बढ़ने लगी। वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि वे कोर्ट के आदेश पर उनसे बात करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वे सबके हित की बात करने आए हैं। 

विज्ञापन


साधना रामचंद्रन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आपके प्रदर्शन के हक को अपनी सहमति दी है, लेकिन अनिश्चितकाल तक सड़क बंद करना गलत है। इसलिए अब आप तय करें कि शाहीन बाग का आंदोलन कैसे और कहां जारी रहेगा। अब हल प्रदर्शनकारियों को ही निकालना है। हम लोगों पर अपना फैसला नहीं थोपेंगे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि हम हिंदुस्तानी इस मसले का हल संविधान के तहत रहकर ढूंढेंगे। संविधान कोई बड़ी किताब नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच की कड़ी है। उन्होंने कहा कि सारे मसलों का हल झगड़े से नहीं निकलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी बताएं कि इसका हल क्या है? आप अपने बीच से कुछ लोगों को चुन लें, जो हमें आपकी बातें लिखकर दे, जिस पर हम बात कर सकें। उन्होंने कहा कि आप आपस में विचार-विमर्श कर लें और हमें बताएं। आप जब कहेंगे, हम जरूर आएंगे।


इससे पहले भी ये वार्ताकार चार बार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर चुके हैं। हालांकि उनके वे तमाम प्रयास विफल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने उस रास्ता खाली करने से साफ इनकार कर दिया था। अब वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को मनाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास फिर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed