फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nefowa write to Ministry of Finance Urban Development over inquiry of ms dhoni and sakshi company

धोनी और उनकी पत्नी की कंपनियों की जांच की मांग, नेफोवा ने वित्त व शहरी विकास मंत्रालय को भेजा पत्र

Thu, 25 Jul 2019 10:26 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
nefowa write to Ministry of Finance Urban Development over inquiry of ms dhoni and sakshi company
फाइल फोटो
नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स एसोसिएशन (नेफोवा) ने आम्रपाली के खरीदारों के पैसों की गड़बड़ी के मामले में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की कंपनियों की जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संस्था की ओर से वित्त मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय को इस बाबत पत्र भेजा गया है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फारेंसिक ऑडिट के हवाले से सामने आया है कि आम्रपाली ने खरीदारों का पैसा डायवर्ट किया।
विज्ञापन


इसी मकसद से क्रिकेट धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की कंपनी के साथ बेमानी समझौते किए। अवैध तरीके से इन कंपनियों में पैसा डायवर्ट किया गया। 

नेफोवा ने केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।  वहीं, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने भी उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के दिल्ली एनसीआर कनवेनर एसके जैन ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय व महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पत्र लिखकर आम्रपाली का विज्ञापन करने पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed