फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neeraj Bawaniya gang prize gambling arrested after police encounter

नीरज बवानिया गिरोह का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, इन वारदात को दिया था अंजाम

Fri, 15 Mar 2019 04:20 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Bawaniya gang prize gambling arrested after police encounter
शार्पशूटर राजकुमार उर्फ भांबा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया गिरोह के इनामी शार्पशूटर राजकुमार उर्फ भांबा को रोहिणी-बवाना एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली लगी। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुठभेड़ में एक एसआई को गोली लगी, लेकिन बुलट प्रूफ जैकट के कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर मनमोहन की टीम को सूचना मिली थी कि राजकुमार उर्फ भांबा हत्या की वारदातों में शामिल है और दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी विहार में हुई हत्या की वारदात में उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। उसके रोहिणी साइड से प्रह्लादपुर में किसी साथी से मिलने आने की सूचना के बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार व एसआई मनमोहन की टीम ने प्रह्लादपुर में राम चौक के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

 

करीब 5.05 बजे एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक से कूद भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एसआई आनंद कुमार को लगी, लेकिन बुलट प्रूफ जैकट पहने के कारण वह बच गए। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो राजकुमार के पैर में लगी। इस दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से सेमी-स्वचालित पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बवानिया के भाई से पैसा लिया तो बन गया गिरोह का शार्पशूटर 
राजकुमार ने बताया कि वह आपराधिक वारदात करने के उद्देश्य से प्रह्लादपुर आया था। उसने नीरज बवानिया के भाई पंकज बवानिया के भाई से कुछ रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं दे पाया था। ऐसे में वह नीरज बवानिया गिरोह के काम करने लग गया। उसने रोहिणी कोर्ट व बाहरी दिल्ली में हत्या व फिरौती की वारदात को अंजाम दिया है।


इन वारदात को दिया था अंजाम 
गैंगस्टर राजकुमार ने अपने साथियों के साथ नीतू दबोदिया गिरोह के प्रदीप उर्फ भोला की 30 अप्रैल, 2014 में रोहिणी कोर्ट परसिर में हत्या की थी। यह वारदात गिरोह के नवीन डबास उर्फ बाली के आदेश के बाद हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पांच जुलाई, 2016 को राजकुमार ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उगाही के लिए एक व्यवसायी पर फायरिंग की थी। इसके बाद 29 जुलाई, 2017 में रोहिणी कोर्ट परिसर में नीतू दबोदिया गिरोह के राजेश दुरमुत की हत्या कर दी थी। 13 नवंबर, 2017 को रोहिणी कोर्ट परिसर में ही नीतू दबोदिया गिरोह के विनोद की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed