भाजपा ने फिर एक महिला को दिया दिल्ली के महापौर का ताज, निर्विरोध हुआ चुनाव
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके चलते दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसी तरह स्थायी समिति के छह सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। नए सदन की पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी बने भाजपा पार्षद निर्मल जैन ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई और महापौर का चुनाव कराया।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नए सदन की पहली बैठक दिल्ली सरकार के पूर्वी जिला के उपायुक्त ने भाजपा के निर्मल जैन को पीठासीन अधिकारी की शपथ दिलाकर शुरू की। इसके बाद निर्मल जैन ने सभी पार्षदों को बारी-बारी से उनके वार्ड नंबर के अनुसार शपथ दिलाई।
यह प्रक्रिया होते ही उन्होंने महापौर का चुनाव कराया। उन्होंने सदन को बताया कि महापौर पद पर केवल नीमा भगत का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है और उनका नामांकन पत्र सही है। इस कारण उन्हें निर्विरोध महापौर निर्वाचित किया जाता है।
भाजपा के विपिन बिहारी के निर्वाचन की घोषणा
इसी बीच नीमा भगत ने महापौर का कार्यभार संभालते ही उपमहापौर का चुनाव कराया। उन्होंने उपमहापौर पद पर भाजपा के विपिन बिहारी के निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराया।
इसी बीच उन्होंने सदन से शिक्षा समिति के सदस्य चुनने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। सदन से चार पार्षदों को शिक्षा समिति का सदस्य चुना जाएगा, जबकि तीन बाहरी सदस्य मनोनीत किए जाएंगे।
उधर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं अन्य पदों के चुनाव में कोई रूचि नहीं ली। नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को बधाई देने के लिए प्रदेश का एक भी नेता एवं सांसद सदन में नहीं पहुंचा, जबकि उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर को बधाई देने के लिए भाजपा के दर्जनभर नेता पहुंचे थे।