{"_id":"6a07449f5b09f39a5f0afc58","slug":"ndmc-launches-bus-shuttle-and-ev-scooter-service-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136586-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनडीएमसी ने शुरू की बस शटल और ईवी स्कूटर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनडीएमसी ने शुरू की बस शटल और ईवी स्कूटर सेवा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनडीएमसी ने कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को बेहतर एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा देने के लिए बस शटल और ईवी स्कूटर सेवा शुरू की है। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने शुक्रवार को अलीगंज स्थित एनडीएमसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से बस शटल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों के साथ बस में यात्रा कर पहल की शुरुआत की।
पहले चरण में यह सेवा सरोजिनी नगर, अमृत काल निवास, जोर बाग, बापू धाम चाणक्यपुरी, वाल्मीकि सदन और आसपास के परिषद आवासों के कर्मचारियों व निवासियों को उपलब्ध होगी। इसके अलावा फील्ड स्टाफ और कर्मचारियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए ईवी स्कूटर सेवा भी शुरू की गई है, जिससे उन्हें कार्यस्थलों तक तेज और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।