फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC doubles parking fees due to pollution in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण पर एक और प्रहार: एनडीएमसी ने पार्किंग फीस को किया दोगुना, 31 जनवरी तक उठाना पड़ेगा बोझ

Mon, 13 Nov 2023 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Nov 2023 10:34 PM IST
सार

NDMC Parking: एनडीएमसी की ओर से एक घंटे की कार की पार्किंग फीस 20 रुपये और दुपहिया की पार्किंग फीस 10 रुपये ली जाती है। इसके बाद प्रति घंटे कार की पार्किंग फीस में 20 रुपये व दुपहिया की पार्किंग फीस में 10 रुपये बढ़ोतरी का प्रावधान है, मगर पांच घंटे के बाद पार्किंग फीस में बढ़ोतरी का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
NDMC doubles parking fees due to pollution in Delhi
दिल्ली में एनडीएमसी ने बढ़ाया पार्किंग शुल्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर एनडीएमसी ने वायु गुणवत्ता की मौजूदा प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए और वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए निजी वाहनों की पार्किंग फीस दोगुनी कर दी है। 31 जनवरी तक पार्किंग फीस दोगुनी ली जाएगी। इसके पीछे नई दिल्ली इलाके में निजी वाहनों का आवागमन कम करने की मंशा है।

विज्ञापन

एनडीएमसी ने अपनी पार्किंग में निजी वाहन खड़े की फीस दोगुनी करने का आदेश सोमवार को जारी किया। एनडीएमसी ने तर्क दिया है कि आयोग ने 21 अक्तूबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के संशोधित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसके तहत निजी परिवहन को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रावधान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की उप समिति ने चार नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 415, पांच नवंबर को औसत एक्यूआई 454 मिला। इतना ही नहीं, अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण एक्यूआई के बढ़ने और गंभीर श्रेणी में बने रहने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन

एनडीएमसी की ओर से एक घंटे की कार की पार्किंग फीस 20 रुपये और दुपहिया की पार्किंग फीस 10 रुपये ली जाती है। इसके बाद प्रति घंटे कार की पार्किंग फीस में 20 रुपये व दुपहिया की पार्किंग फीस में 10 रुपये बढ़ोतरी का प्रावधान है, मगर पांच घंटे के बाद पार्किंग फीस में बढ़ोतरी का प्रावधान नहीं है। लिहाजा अब पार्किंग में एक घंटे तक कार खड़ी करने पर 40 रुपये देने होंगे और दुपहिया खड़ा करने पर 20 रुपये फीस देनी पड़ेगी। चार से अधिक समय तक कार की फीस दो सौ रुपये और दोपहिया की सौ रुपये चुकानी पड़ेगी।

जहांगीरपुरी रहा सबसे प्रदूषित इलाका
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। जहांगीरपुरी में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 419 दर्ज किया गया। इसके बाद मुंडका व आरके पुरम दूसरे ऐसे इलाके रहे, जहां एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। दिलशाद गार्डन में सबसे कम एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। शहर के 29 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसमें जहांगीरपुरी में 419, मुंडका व आरके पुरम में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, रोहिणी के अलावा 29 इलाकों में वायु सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें रोहिणी में 400 वजीरपुर में 398, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3 व एनएसआईटी द्वारका में 397, नरेला में 398, बवाना में 394 व आया नगर में 393 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। मौसमी बदलाव के चलते दो इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें विवेक विहार 293 व दिलशाद गार्डन में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed