फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC Councillor alleges delhi government of removing pumps from four hundred parks

दिल्ली में फिर सूख जाएंगे कई पार्कों में लगे दरख्त, ये है बड़ी वजह

Thu, 02 Jan 2020 09:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
NDMC Councillor alleges delhi government of removing pumps from four hundred parks
पार्क(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सरकार एक ओर दिल्ली को हराभरा बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है, वहीं, उत्तरी दिल्ली के कई पार्कों से सबमर्सिबल पंप हटाए जाने के कारण पेड़ों और हरियाली की सिंचाई का संकट पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


इन पार्कों में लगे पौधों को बचाने के लिए कई पार्षदों ने सबमर्सिबल पंप हटाए जाने से पहले पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर पार्षदों ने दिल्ली सरकार पर पार्कों में एसटीपी के जरिये पानी नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उत्तरी-दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की सदस्य वीना विरमानी ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र रमेश नगर स्थित पार्क से एसडीएम की कार्रवाई के दौरान सबमर्सिबल पंप को बंद कर दिया गया। अब पार्क में पौधों और हरियाली की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मंगलवार को हुई स्थायी समिति के बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि एनजीटी ने गिरते भूमिगत जलस्तर की समस्या को लेकर यह आदेश दिया था कि दिल्ली सरकार पार्कों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये पौधों और हरियाली की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करवाने के बाद पार्कों में लगे सबमर्सिबल पंप को बंद कर दे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पांच किमी के दायरे में आने वाले पार्कों से सबमर्सिबल पंप हटाने पर एसडीएम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली में उद्यान विभाग के कुल 6095 पार्क हैं और इनमें से 1791 पार्कों में ट्यूबवेल लगे हुए हैं। एनजीटी के आदेशानुसार 31 दिसंबर 2019 तक उत्तरी दिल्ली के तहत आने वाले 92 एकड़ में बने 401 पार्कों में लगे 99 सबमर्सिबल को बंद करना था, लेकिन यह कार्रवाई अभी जारी है।

फिलहाल करीब 10 सबमर्सिबल  बंद कर दिए गए हैं और अन्य को भी जल्द बंद करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पार्कों में अगर पेड़ पौधों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती तो दिल्ली को हराभरा बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा और कड़ी मेहनत से संजोए गए पेड़ पौधे सूख जाएंगे।

इस कार्रवाई के तहत करोलबाग क्षेत्र के पार्कों से 10, सिविल लाईन से 21, केशवपुरम से 17, शहरी सदर पहाडग़ंज से 09, रोहिणी से 21 और नरेला से 21 समससिबल बंद किए जाने हैं। इस मुद्दे को लेकर अन्य पार्षदों ने भी विरोध शुरू कर दिया है।

उद्यान विभाग से दिल्ली जल बोर्ड ने मांगे 
इस मुद्दे को लेकर उद्यान विभाग ने पार्षद को जवाब दिया कि एसटीपी से पार्कों तक पानी पहुंचाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने 195 करोड़ रुपये की मांग की है। इस पैसे से दिल्ली जल बोर्ड पार्कों एसटीपी और पार्क के बीच में पाइप लाइन डालकर पानी पहुंचाएगा, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के इस प्रस्ताव को निगम ने मानने से इंकार कर दिया। फिलहाल निगम किराए पर अतिरिक्त 16 टैंकर लेकर पार्कों में पानी की व्यवस्था करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed