{"_id":"9a3f449dfe85fb9c0637a58e77e66812","slug":"ncr-will-in-auto-emergency-switch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर अलर्ट के लिए आटो में लगेंगे इमरजेंसी स्विच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर अलर्ट के लिए आटो में लगेंगे इमरजेंसी स्विच
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना एनसीआर आटो को पूरी तरह सुरक्षित रखने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का प्रयास है कि सुहाने सफर के साथ ही एनसीआर आटो की यात्रा सुरक्षित भी हो।
विज्ञापन
इसके लिए एनसीआर आटो में सेफ्टी डिवाइस लगाने की तैयारी है। कारपोरेशन अफसरों ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता के अनुसार एनसीआर आटो में यात्री सीट के सामने मीटर के नीचे की ओर इमरजेंसी स्विच लगाने की तैयारी है। इसको पुश करते ही कंट्रोल रूम को उक्त वाहन से मैसेज प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इसके आधार पर संबंधित आटो की लोकेशन के आधार पर पुलिस को सूचना दी जा सकेगी और चालक से बातचीत की कोशिश की जाएगी। इमरजेंसी स्विच लगाने की तैयारी है।
इसको जल्द ही गाइडलाइन में शामिल कर लिया जाएगा। इसको आटो फिटनेस में भी जोड़ा जाएगा। इमरजेंसी स्विच लगाने का सुझाव आटो निर्माता कंपनी टीवीएस ने भी दिया है। इस पर अंतिम फैसला दिल्ली और हरियाणा के परिवहन अफसरों के साथ बैठक में किया जाएगा।
विज्ञापन
आधी आबादी को नहीं मिलेगा आटो का फायदा
एमवी एक्ट के तहत आटो का संचालन अधिकतम 16 किमी या पंजीकरण वाले निकाय क्षेत्र में ही किया जा सकता है। इसके चलते आटो संचालन केंद्र ऐसे बनाए गए हैं, जिनसे दिल्ली 16 किमी से कम पड़ती है।
ऐसे में एनसीआर आटो का फायदा जिले के लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्रों को नहीं मिल पाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।