{"_id":"ce874ceb1b9945e22701933810f7fd33","slug":"ncr-will-have-22-auto-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को लगेगी एनसीआर ऑटो पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को लगेगी एनसीआर ऑटो पर मुहर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर ऑटो संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 22 जुलाई को आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की बैठक में इसकी गाइडलाइन तय हो जाएंगी। डीएम और आरटीओ की बैठक कमिश्नर के साथ होगी।
विज्ञापन
कमिश्नर की तैनाती न होने से इनका संचालन कई महीने से लटका पड़ा था। मंडल के कमिश्नर की तैनाती के बाद बैठक तय की गई है। आरटीओ मयंत ज्योति ने बताया कि बैठक में एनसीआर ऑटो की गाइडलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। हरियाणा और दिल्ली सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
अभी तक देरी केवल यूपी की ओर से हो रही थी। आरटीए की बैठक में एनसीआर ऑटो केनियमों का निर्धारण दिल्ली-हरियाणा सरकारों से हुई सहमति के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका अधिकार केवल कमिश्नर को होता है। इसके अलावा संभाग के जिलों गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ व बुलंदशहर में निजी वाहनों के नए रूट सृजित करने, विभिन्न रूट पर निजी वाहनों को परमिट जारी करने आदि पर भी विचार किया जाएगा।