फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR's historic sites will doveloped.

एनसीआर के ऐतिहासिक स्थलों के बदलेंगे दिन

Wed, 26 Nov 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Nov 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
NCR's historic sites will doveloped.

एनसीआर के धार्मिक व तीर्थ स्थलों का विकास अब तेजी से हो सकता है। पर्यटन मंत्रालय कई साल से इनके विकास को प्रयासरत था। हापुड़ के ब्रजघाट और बुलंदशहर के मांडवाश्रम का विकास शुरू भी हुआ था।

विज्ञापन


देश-विदेश के सैकड़ों पर्यटक ऊंचागांव व कुचेसर के मडफोर्ट (राजाओं के मिट्टी के किले) के दर्शनों को यहां पहुंचते भी हैं।

केंद्र में पर्यटन मंत्रालय की कमान नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा के हाथों में आने के बाद छोटे व उपेक्षित तीर्थों केविकास की उम्मीद अब जगी है। मंत्री भी इनके विकास को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटक दिल्ली जरूर आते हैं। ऐसे में दिल्ली के आसपास के तीर्थ व धार्मिक स्थलों को उनके लिए देखना आसान है। वह कम समय एनसीआर के प्रसिद्ध स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जहां तीर्थ-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं मामूली प्रयास से ये विकसित हो सकते हैं। पर्यटन विभाग ने 2012 में एनसीआर के तीर्थ-पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की थी, लेकिन इस पर काम नहीं हो सका।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का एनसीआर के इन तीर्थों से संबंध रहा है। ऐसे में इनका विकास अब तेजी से होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed