{"_id":"7193f37e277cb9e6220ac1eee22a436e","slug":"ncr-monsoon-knock-just-good-rain-faded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में मानसून की दस्तक, अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में मानसून की दस्तक, अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में तीन से चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं, नोएडा-ग्रेनो में बृहस्पतिवार को बारिश और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान औसत से करीब 11 डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में बुधवार रात से ही बारिश का दौर जारी रहा। सुबह भी हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो जून के औसत न्यूनतम तापमान से करीब चार डिग्री कम था।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान गिरकर 28.7 डिग्री पर पहुंच गया, जो औसत से करीब 11 डिग्री कम था। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 13 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 26 जून को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तीन से चार दिन जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक से दो दिन में स्पष्ट होगा कि यह कितना ताकतवर है। यह एक्टिव रहा तो इसके असर से चार से पांच दिन में बंगाल से लेकर यूपी तक अच्छी बारिश हो सकती है।
अरब सागर में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र गुजरात होते हुए मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया है। 1 से 24 जून तक पश्चिमी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, उड़ीसा मध्य महाराष्ट्र समेत देश के 16 जोन में औसत से अधिक बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड समेत 13 जोन में सामान्य बारिश हुई है।