फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NCR is cheaper to buy the land in the city, was collector's rate cut

गुड़गांव और फरीदाबाद में जमीन खरीदना हुआ सस्ता, सर्किल रेट में हुई कमी

Tue, 28 Jun 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 03:17 AM IST
विज्ञापन
NCR is cheaper to buy the land in the city, was collector's rate cut
गुड़गांव - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद और गुड़गांव में जमीन खरीदना अब आसान हो गया है। जमीन की घटती कीमतों को देखते हुए दोनों जगह पर सर्किल रेट घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई सेक्टरों व शहरी गांवों में पिछली बार की अपेक्षा इस बार 10 से 20 फीसदी तक की कमी हुई है।

फरीदाबाद में सूरजकुंड  क्षेत्र ही ऐसा है जहां सर्किल रेट बढ़े हैं। गुड़गांव के सोहना क्षेत्र में सर्किल रेट में सर्वाधिक कमी की गई है। नए सर्किल रेट प्रशासन ने सोमवार को जारी कर दिए।

जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। फरीदाबाद, गुड़गांव प्रशासन ने नए सर्किल रेट अपनी वेबसाइट पर भी डाल दिए हैं। फरीदाबाद और गुड़गांव दोनों जगह पिछले कई वर्षों से सर्किल रेट बढ़ते आए हैं।
विज्ञापन

सर्किल रेट कम होने से रियल एस्टेट कारोबार में आएगा उछाल

NCR is cheaper to buy the land in the city, was collector's rate cut
फरीदाबाद

इस बार सर्किल रेट कम होने से रियल एस्टेट कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। दोनों जिलों में सर्किल रेट तय करने के लिए अलग-अलग जिला स्तरीय समिति बनाई गई थीं।

जिनकी बैठक में संपत्ति के रेट कम करने का निर्णय लिया गया। सर्किल रेट में कमी पिछले दिनों संपत्ति की रजिस्ट्री, मार्केट रेट, निजी बिल्डरों द्वारा प्लॉट व फ्लैटों की निर्धारित की गई कीमतों को आधार मानकर की गई है।

गुड़गांव, फर्रूखनगर, पटौदी और मानेसर में सर्किल रेट 15 प्रतिशत कम किए गए हैं, वहीं सोहना तहसील में ग्रुप हाउसिंग के सर्किल रेट में सर्वाधिक 49 प्रतिशत की कमी की गई है। सोहना में को-ऑपरेटिव सोसायटी की ग्रुप हाउसिंग में 23.5 फीसदी तक सर्किल रेट कम किए गए हैं।

फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित फ्लैटों के लिए सर्किल रेट में 35 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा फरीदाबाद में हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों का सर्किल रेट 3200 रुपये से स्कवायर फुट से बढ़ाकर 3300 रुपये कर दिया गया है।

नहरपार के इलाके में गिरावट दर्ज

NCR is cheaper to buy the land in the city, was collector's rate cut
फरीदाबाद

राजस्व अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद की सभी ग्रुप हाउसिंग कॉपरेटिव सोसाइटी के रेट में कमी की है। वर्ष 2015-16 में 3300 रुपये प्रति स्क्वायर फिट थे।

 इस बार 2016-17 में ग्राउंड फ्लोर का 3000 रुपये प्रति स्क्वायर कर दिया गया है। यानी नौ फीसदी तक की कटौती की गई है। इसके अलावा शहर की अन्य लाइसेंस कॉलोनी में 2.38 फीसदी तक की कटौती की गई है। यहां पहले रेट 4200 रुपये था जो इस बार 2016-17 में 4000 रुपये प्रति स्क्वायर कर दिया गया है।

एनआईटी और ओल्ड क्षेत्र में भी कटौती की गई है। यहां पहले रेट 3700 रुपये था जो इस बार 3500 रुपये हो गया है। नहरपार की लाइसेंस कॉलोनियों में 8 फीसदी तक की कटौती हुई है। यहां का पहले रेट 3700 रुपये था जो अब कम होकर 3400 रुपये प्रति स्क्वायर फिट हो गया है।

इसी तरह बल्लभगढ़ में सभी ग्रुप हाउसिंग कॉपरेटिव सोसाइटी में भी कलेक्टर रेट कम हुए हैं। यहां अब 3500 रुपये प्रति स्क्वायर फिट से कम होकर 2700 रुपये प्रति स्क्वायर फिट कर दिया गया है। यानी करीब 22 फीसदी कमी की गई है। लाइसेंस युक्त फ्लैट की दर 4000 रुपये से घटकर 3200 रुपये प्रति स्क्वायर फिट हो गई है। यानी 20 फीसदी कमी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed