फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR Buses will run after auto NCR.

एनसीआर ऑटो के बाद अब चलेंगी एनसीआर बसें

Sun, 08 Mar 2015 01:12 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
NCR Buses will run after auto NCR.

एनसीआर ऑटो के बाद परिवहन विभाग ने अब बस चलाने की तैयारी की है। एनसीआर के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए यूपी, दिल्ली और हरियाणा के बीच एनसीआर बस सेवा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। तीनों राज्यों के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की बैठक पर इनकी गाइडलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के. रविंद्र नायक के अनुसार एनसीआर बसों का संचालन दिल्ली के साथ ही यूपी और हरियाणा के सभी एनसीआर जनपदों में होगा। इन बसों का रूट चार्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुरूआत में सौ-सौ बसों के परमिट जारी किए जाएंगे। ये बसें भी एनसीआर ऑटो की तरह ही सुरक्षा मानकों पर संचालित होंगी।

बसों की लोकेशन और पैनिक बटन आदि की सुविधा परिवहन विभाग की देखरेख में रहेगी। आरटीओ गाजियाबाद इन बसों का रूट प्लान तैयार कर रहे हैं।

आरटीओ मयंक ज्योति के अनुसार एनसीआर ऑटो का संचालन अब पटरी पर आ गया है। इसके बाद एनसीआर बस संचालन परिवहन विभाग की प्राथमिकता में है।

बसों का संचालन यूपी व हरियाणा एनसीआर के जनपदों में होने के साथ ही दिल्ली में चयनित रूट पर किया जाएगा। इनसे तीनों राज्यों के यात्रियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed