फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR appeared June the texture of sun, not even at night Jhulsati heat relief

एनसीआर में सूरज ने दिखाई जून की रंगत, झुलसाती गर्मी से रात में भी नहीं राहत

Fri, 03 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
NCR appeared June the texture of sun, not even at night Jhulsati heat relief
गर्मी में युवती - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में सूरज ने जून की रंगत दिखाई। न सिर्फ अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई बल्कि रात की गर्मी ने भी खूब पसीने छुड़ाए। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी तो पूर्वी यूपी में कुछ जगह बारिश की भविष्यवाणी की है।  हालांकि तापमान में 2-3 डिग्री से ज्यादा गिरावट के संकेत नहीं हैं। रात की गर्मी ने खूब दम निकाला।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में सामान्य से 3-5 डिग्री तक और उत्तराखंड में सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बारिश-बर्फबारी तो मिल सकती है राहत

NCR appeared June the texture of sun, not even at night Jhulsati heat relief
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग

एनसीआर में न्यूनतम तापमान फरीदाबाद में सबसे ऊपर 34.6 डिग्री, गुड़गांव में 30.2 डिग्री, नोएडा में 32.8 डिग्री, दिल्ली के मंगेशपुर में 32.4 डिग्री रहा। दिन में गर्मी ने खूब जलाया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में पूरे एनसीआर में वृद्धि हुई।  

दिल्ली के पालम, रिज, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नजफगढ़ और हरियाणा के गुड़गांव में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 23 फीसदी 59 फीसदी के बीच रही।मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की और वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

लेकिन पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 7-8 जून को धूलभरी आंधी व बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश से मामूली राहत की उम्मीद जताई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन जून से अगले पांच दिन कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed