{"_id":"5b33c84b4f1c1b603c8b5c75","slug":"nbcc-says-they-not-gives-order-to-cut-tree-before-till-july-4-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनबीसीसी ने कहा- ठेकेदारों को 4 जुलाई तक पेड़ नहीं काटने का दिया है आदेश, शिकायत गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनबीसीसी ने कहा- ठेकेदारों को 4 जुलाई तक पेड़ नहीं काटने का दिया है आदेश, शिकायत गलत
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
save tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नेताजी नगर में पेड़ काटने की शिकायत को परियोजना प्रस्तावक एनबीसीसी ने गलत बताया है। आदेश के बाद कार्पोरेशन ने अपने सभी ठेकेदारों का निर्देश दे दिया है कि इलाके में एक भी पेड़ नहीं कटना चाहिए। कालोनियों में चार जुलाई तक पेड़ काटने की मनाही कर दी गई है।
विज्ञापन
कार्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ठेकेदारों के साफ कहा गया कि कालोनी में एक भी पेड़ या उनकी शाखा नहीं कटनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदार होगी। कार्पोरेशन के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट बताती है कि पुलिस को भी शुरुआती जांच में पेड़ काटने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
लिहाजा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अधिकारी ने बताया कि एबीसीसी केंद्रीय मंत्रालय के अधीन काम कर रही है। वह अदालत समेत सभी संवैधानिक निकायों का आदेश मानने को बाध्य है। अगर कार्पोरेशन को कोई अधिकारी पेड़ काटने की लापरवाही करता है तो वह पुलिस समेत सभी अथारिटी को स्वत: संज्ञान रिपोर्ट खुद देगा।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी कि अदालत की पाबंदी के बावजूद पेड़ काटे गए। मामला दर्ज न होने पर बुधवार को शिकायतकर्ता ने याचिका भी दायर की है। उनका कहना है यह अदालत की अवमानना है।