फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nazarat case

सीबीआई जांच पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

Tue, 11 Feb 2014 09:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 11 Feb 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
nazarat case

चर्चित नजारत कांड प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जांच पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा है कि अपनी जांच के दौरान सीबीआई ने कुछ लोगों के प्रति काफी दयाभाव दिखाया है। जिन अफसरों को सीबीआई ने मुलजिम नहीं बनाया, संबंधित पीठासीन अधिकारी ने भी उन पर दयाभाव दिखाया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति धरणीधर झा ने नजारत कांड में फंसे पूर्व जिला जजों की डिस्चार्ज अर्जी को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित कोर्ट के विद्वान पीठासीन अधिकारी ने पूरे तथ्यों का गहनता से अध्ययन नहीं किया कि किन वास्तविक अपराधियों द्वारा क्या अपराध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानने का भी प्रयास नहीं किया गया कि जिन कुछ अधिकारियों ने नोटिस और अनुशंसा दी थी, सीबीआई ने उन पर इतनी दया कैसे दिखायी। अपने इस आदेश में हाईकोर्ट ने यह अवधारणा दी है कि ऐसा लगता है कि सीबीआई और पीठासीन अधिकारी किसी दबाव में थे।

इसी वजह से उन्होंने ट्रेजरी अफसरों समेत 27 डीडीओ (आहरण एवं वितरण अधिकारी) को मुलजिम नहीं बनाया। उनके खिलाफ चार्जशीट नहीं दी गई। हाईकोर्ट ने कहा है कि सीबीआई की यह कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है और वह निश्चित रूप से डीडीओ व अन्य अफसरों का पक्ष ले रही है।

हाईकोर्ट ने यह अभिमत व्यक्त किया है कि सीबीआई विशेष पीठासीन अधिकारी समस्त तथ्यों को पुन: देखते हुए उन लोगों पर निर्णय लें, जिन्होंने फर्जी कागजात बनाए हैं। हाईकोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद कई और जजों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।


इससे पूर्व नजारत कांड के आरोपी सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की कोर्ट में पेश हुए। मामले में सुनवाई को टालते हुए न्यायाधीश ने अब 17 फरवरी की तारीख नियत की है। चर्चित निठारी कांड के भी एक मामले में न्यायाधीश के न होने के चलते सुनवाई टल गई।

इस मामले की सुनवाई को 26 फरवरी नियत की गई है। इससे पूर्व डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed