{"_id":"cee90aa80f2a6e5a74abc42fa5ed8e32","slug":"nayak-2-release-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायक-2 में उड़ाया केजरीवाल का मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायक-2 में उड़ाया केजरीवाल का मजाक
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों यूट्यूब पर ‘नायक-2 द कॉमन मैन राइजिज’ वीडियो छाया हुआ है। 4 मिनट 46 सेकेंड्स की इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाया गया है।
आलोकनाथ समेत कई फिल्म और टीवी कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाया गया है। यूट्यूब पर यह वीडियो 25 जनवरी को अपलोड की गई, जिसे अब तक गाजियाबाद के हजारों लोग देख चुके हैं।
वीडियो की शुरूआत फिल्म की तरह होती है। पहले पोस्टर आता है और फिर सेंसर बोर्ड का अनुमति पत्र दिखाया जाता है। इसके बाद स्पांसर। फिल्म शुरू होती है, जिसके पहले डायलॉग में एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के सीनियर नेता का नाम लेकर कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी बहुत पॉपुलर हो रही है।
विज्ञापन
आवाज आती है, ‘हू इज अरविंद केजरीवाल?’ इसके बाद मजाक बनाते हुए अरविंद केजरीवाल को आम आदमी बनते हुए, झाडू का चुनाव चिन्ह बनाते हुए और मीडिया को बाइट देते हुए दिखाया गया है। आखिर में आलोकनाथ कहते हैं कि ‘आर्शीवाद पाने के लिए सब्सक्राइब कीजिए’ और ‘पुण्य कमाने के लिए शेयर कीजिए।’
बता दें कि ‘आप’ पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद से ही अनिल कपूर अभिनीत ‘नायक’ फिल्म के पोस्टर से अनिल कपूर की जगह अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाकर उसे ‘रियल नायक’ लिखकर सोशल मीडिया में लोग अपलोड कर रहे थे।