फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   navratri start, worship in temples

देवी मंदिरों में की शैलपुत्री की पूजा

Tue, 01 Apr 2014 07:56 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Apr 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
navratri start, worship in temples

नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ-साथ विधि विधान से पूजा के प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन


मंदिरों में पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की और मानव कल्याण की कामना की। तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णव देवी मंदिर में सुबह 9 बजे ज्योति प्रचंड करके पूजा की शुरुआत की गई। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि ज्योति ज्वाला जी से लाई गई।
विज्ञापन


बस अड्डे के पास स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में सुबह 8 बजे कलश स्थापना, दुर्गा पूजा एवं ज्योति प्रचंड के साथ पूजा अर्चना की शुरुआत हुई।

इसके अलावा एनआईटी रेलवे रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-29 स्थित काली मंदिर, सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता मंदिर, दो नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, पांच नंबर डी ब्लॉक दुर्गा मंदिर एवं एक नंबर स्थित हनुमान मंदिर में कलश स्थापना के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी, रेलवे रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के कथा व्यास आचार्य संतोष जी महाराज ने बताया कि मां शैलपुत्री को श्रद्धा का स्वरूप माना जाता है, जो श्रद्धालु उनकी मन से आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed