{"_id":"58d935484f1c1b447763e197","slug":"navratra-festival-started-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू, मंदिरों और घरों में तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू, मंदिरों और घरों में तैयारी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:37 AM IST
सार
श्रद्घालुओं ने मंदिरों और घरों में तैयारी पूरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के तमाम मंदिरों में चैत्र नवरात्र महोत्सव मंगलवार को पूरे धूमधाम के साथ शुरू होगा। इस संबंध में तमाम छोटे बड़े मंदिरों में सभी तैयारी पूरी हो गई है। मंदिरों में मां भगवती की पूजा और गुणगान के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
प्रसिद्ध मंदिरों में राष्ट्र कल्याण व सुख शांति के लिए महायज्ञ होगा और मां की अखंड जोत जलेगी। वहीं मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्र में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रात को मंदिरों में रोशनी की विशेष छटा देखने को मिलेगी। अनेक मंदिरों में रामनवमी पर्व के मद्देनजर नवरात्र के दौरान रामचरित मानस का पाठ भी होगा। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र महोत्सव में रोजाना कीर्तन, भजनों के आयोजन के अलावा आचार्य, विद्वान प्रतिदिन वैदिक रीति के अनुसार श्री मां कात्यायनी का सहस्र कुम्भाभिषेक एवं अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
वहीं कालकाजी मंदिर में नवरात्रों के दौरान राष्ट्र कल्याण व सुख शांति, समृद्धि के लिए श्रीशत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा देशभर के वैदिक विद्वान मां कालिका के मंडप में स्थापित भव्य हवन कुंड में अनावरत आहूतियां देंगे।
झंडेवाला मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना भजन व कीर्तन किया जाएगा। मंदिर में मां के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर सैंकड़ों सेवादार तैनात किए गए है। प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर, बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर और हरिनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में भी में नवरात्रा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्घालु पूजा अर्चना करेंगे। इसी तरह गौरख पार्क शाहदरा स्थित श्रीराजमाता झंडेवाला मंदिर और असोला फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम में भी नवरात्र महोत्सव की तैयारी की गई है।
मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर
नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के चलते प्रमुख मंदिरों की प्रबंधक समितियों और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े प्रबंध किए है। मंदिरों में पुलिस ने डेरा डाल लिया है और चप्पे-चप्पे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा मंदिर प्रबंधकों ने निजी सुरक्षा गार्ड एवं सेवादार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए है।
तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्र महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर दिल्ली पुलिस के कर्मियों एवं निजी सुरक्षा गार्ड ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी नजर रखेंगे। झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर एवं कालकाजी मंदिर आदि मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए है। प्रमुख मंदिरों में दिल्ली पुलिस ने अस्थाई चौकी बनाई है।
राम जन्म से पहले लीला का मंचन आज से
भगवान राम के जन्म से पहले की लीला के मंचन की शुरूआत मंगलवार को रामलीला मैदान में होगी। इस लीला का आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव लीला समिति ने नवरात्रों के मौके पर कराया है।
भगवान राम जन्म कर हेतू अनेका, परम विचित्र एक ते एका कथा पर आधारित इस लीला का मंचन प्रसिद्ध रासाचार्य एवं पद्मश्री पं. रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई किया जाएगा। लीला समिति के प्रमुख एवं मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका के महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी महाराज ने बताया कि छह अप्रैल तक भगवान राम का जन्म होने के कारणों की लीला का विस्तार से मंचन किया जाएगा।