फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Sports Day Fit India Campaign from 26th to 31st in all universities and colleges

राष्ट्रीय खेल दिवस: सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 26 से 31 तक फिट इंडिया कैंपेन, छात्र ले सकेंगे हिस्सा

Sun, 18 Aug 2024 09:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 09:11 AM IST
सार

26 से 31 अगस्त तक फिट इंडिया कैंपेन चलेगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों के अलावा यूजीसी, एआईसीटीई को भी पत्र लिखा है। इसमें प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन
National Sports Day Fit India Campaign from 26th to 31st in all universities and colleges
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 26 से 31 अगस्त तक फिट इंडिया कैंपेन चलेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक हफ्ते तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों के अलावा यूजीसी, एआईसीटीई को भी पत्र लिखा है। इसमें छात्रों को स्थानीय खेलों के अलावा पारंपरिक खेलों से जोड़ने का भी आग्रह किया गया है। यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने शनिवार को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत एक हफ्ते तक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मकसद सभी को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थानों में 26 से 31 अगस्त तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। टीमों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों या फिर प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाएंगे, जबकि ट्राॅफी का नाम मेजर ध्यानचंद होगा। प्रतियोगिताओं में दौड़, वाॅलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन, चेस, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, रोप जंपिंग, लेमन रेस आदि हो सकती हैं।

इसके अलावा छात्र फिट इंडिया शपथ भी लेंगे। प्रतियोगिताओं की रिपोर्ट यूजीसी को भेजने के अलावा अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed