{"_id":"5df15d408ebc3e880f0035fb","slug":"national-level-bodybuilder-arrested-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर का बॉडी बिल्डर लूटपाट में दोस्त संग गिरफ्तार, 3.65 लाख नकद व पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर का बॉडी बिल्डर लूटपाट में दोस्त संग गिरफ्तार, 3.65 लाख नकद व पिस्टल बरामद
Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
बॉडीबिल्डर राहुल
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर राहुल चौधरी को लूटपाट के मामले में साथी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3.65 हजार रुपये, पिस्टल, चार कारतूस और स्कूटी बरामद की है। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
डीसीपी एंटो अल्फोंस के मुताबिक, उत्तम नगर में सोमवार को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर व्यवसायी दीपक बंसल से 4.69 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई रंजीव त्यागी की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
मंगलवार को पता चला कि डीयू ग्रेजुएट बॉडी बिल्डर राहुल चौधरी (27) ने वारदात की है। किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए वह दाल मिल रोड इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल को उसके साथी विपिन गुप्ता (21) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2010 से 2017 तक मिस्टर दिल्ली
राहुल 2010 से 2017 तक मिस्टर दिल्ली रह चुका है। वह बॉडी बिल्डिंग की कई प्रतियोगिताओं में जज भी रह चुका है। फिलहाल उत्तम नगर में डीएलडब्ल्यू नाम से जिम चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पैसों की जरूरत थी। उसके बिल्डर पिता ने मदद से मना कर दिया था। ऐसे में उसने लूट की साजिश रची। वारदात के लिए राहुल ने किसी से स्कूटी ली और .32 बोर की पिस्टल खरीदी।