फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National initiative of Sanskar Bharat Abhiyan launched

Delhi NCR News: संस्कार भारत अभियान की राष्ट्रीय पहल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
- मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर जोर, एक वर्ष में 1 करोड़ एंबेसेडर बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कार भारत अभियान की राष्ट्रीय पहल का राजधानी में शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और भारतीय ज्ञान परंपरा के सिद्धांतों पर आधारित है। अभियान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वाजपेयी ने कहा कि बिना मूल्यों के शिक्षा अधूरी ही नहीं, बल्कि समाज के लिए हानिकारक भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से एक सशक्त राष्ट्र और संतुलित समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में लिंगायाज ललिता देवी प्रबंधन एवं विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रणव मिश्रा समेत कई शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को ‘संस्कार भारत एंबेसेडर अलंकरण 2026’ से सम्मानित किया गया। अभियान के तहत अगले एक वर्ष में एक करोड़ संस्कार भारत एंबेसेडर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों का मानना है कि यह पहल शिक्षा में नैतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित कर समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article