फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Highway five blocked after fresh snowfall in Kufri

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
National Highway five blocked after fresh snowfall in Kufri
shimla snowfall

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बरसात जारी है। बता दें एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं व्यक्त की थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश के कुफरी में ताजा बर्फबारी हुई है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बर्फ की मोटी परत जम गई। गाड़ियों को मजबूरन जहां-तहां रुकना पड़ा। 

विज्ञापन


इस कारण हाईवे पर भीषण जाम लगा है। वहीं उत्तराखंड में शनिवार को दुर्गम क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई जबकि निचले कुछ इलाकों में दिनभर दो से तीन दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई है। दिन में कई बार हुई बर्फबारी से ज्यादातर ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। वहीं कुछ निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। इससे ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट आई है। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग, पुंछ, बारामूला व कश्मीर संभाग के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि घाटी का शनिवार दूसरे दिन भी देश से सड़क संपर्क कटा रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे स्थित जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम से ही यातायात रोक दिय गया है।

इससे दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। वहीं राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी पहले से ही बंद है। वैष्णो देवी के भवन सहित भैरों घाटी और सांझी छत्त मार्ग तक बर्फबारी हुई है। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा पांच घंटे प्रभावित रही। उधर मौसम खराब होने के चलते श्रीनगर से भी उड़ान रद्द की गयी हैं।  

मैदानी क्षेत्रों में भी रात के वक्त हल्की बारिश हुई है। हालांकि कई इलाके ऐसे भी रहे जहां पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। इस वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। दिल्ली-एनसीआर में भी सवेरे के वक्त बूंदाबांदी हुई। 


उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ व हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले गिरने का अनुमान है। इसे देखते हुए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed