फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national flag fell during celebration in bulandshahr

बुलंदशहर के पुलिस लाइन में फहराते समय गिरा तिरंगा, बीच में रोका राष्ट्रगान

Sun, 28 Jan 2018 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 28 Jan 2018 12:54 PM IST
सार

अन्य केंद्रों के लिए...

झंडे को उठाकर जूतों समेत अशोक स्तंभ पर चढ़े पुलिस कर्मी
आधा घंटा तक मचा रहा हड़कंप, अधिकारियों ने साधी चुप्पी 

विज्ञापन
national flag fell during celebration in bulandshahr

विस्तार

बुलंदशहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा झंडा गिरने से हड़कंप मच गया। झंडा गिरते ही राष्ट्रगान को बीच में रोक दिया गया। झंडे को उठाते समय पुलिसकर्मी जूतों समेत अशोक स्तंभ पर चढ़ गए।

विज्ञापन


किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था कर झंडा फहराया गया। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी इस मामले में बोलने से पूरी तरह बच रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि सांसद डा. भोला सिंह भी मैदान में पहुंच गए। ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि आगे आए और अशोक स्तंभ पर लगे ध्वज को फहराने के लिए उसकी डोर हाथों में थाम ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत रोक दिया गया राष्ट्रगान

national flag fell during celebration in bulandshahr
राष्ट्रगान

इसी दौरान राष्ट्रगान भी शुरू हो गया। सांसद ने जैसे ही ध्वजारोहण के लिए डोर खींची, तिरंगा झंडा अचानक नीचे आ गिरा। राष्ट्रगान तुरंत रोक दिया गया। तिरंगा गिरते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आननफानन में कुछ पुलिसकर्मी तिरंगे को फिर से बांधने की कोशिश करने लगे। जल्दबाजी में वे अशोक स्तंभ पर जूते पहनकर ही तिरंगा फिर से बांधने के लिए चढ़ गए। हालांकि सांसद, डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने तिरंगा फहराने के दौरान पूरे सम्मान के साथ सलामी दी।

करीब आधा घंटे तक मैदान में झंडा फिर से फहराने के लिए पुलिस जद्दोजहद करती रही। हालांकि बाद में किसी तरह झंडारोहण किया गया। इस मामले में अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed