फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Eye Bank observed the 41st Eye Donation Fortnight

Delhi NCR News: नेशनल आई बैंक ने 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया, 28 हजार से अधिक को मिली दृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
-नेशनल आई बैंक पिछले 61 वर्षों से देश में नेत्रदान और कॉर्निया ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में काम कर रहा है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नेशनल आई बैंक (एनईबी) ने 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया। कार्यक्रम में नेत्रदान जागरूकता बढ़ाई गई और नेत्रदाताओं के परिवारों को सम्मानित किया गया। एनईबी ने 61 वर्षों में 28 हजार से अधिक मरीजों की दृष्टि बहाल करने में मदद की है।
एनईबी ने 61 वर्षों में 38 हजार से अधिक कॉर्निया एकत्र किए हैं। इस दौरान 500 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। वर्ष 2025 में 2,167 कॉर्निया एकत्र हुए। इनमें से 1,775 कॉर्निया अस्पताल कॉर्नियल पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम से प्राप्त हुए। एनईबी ने लगातार चौथे वर्ष 1,300 से अधिक कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए। वर्ष 2025 में कुल 1,775 मरीजों का कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया। करीब 82 फीसदी कॉर्निया का उपयोग ट्रांसप्लांट में हुआ, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
विज्ञापन

तीन अस्पतालों के साथ समझौता
कॉर्निया की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एनईबी ने इस वर्ष तीन अस्पतालों के साथ समझौते किए हैं। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, इंदिरा गांधी अस्पताल द्वारका और नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल शामिल हैं। बच्चों में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए भी विशेष पहल जारी है। आरपी सेंटर में एक दाता के कॉर्निया से कई मरीजों के इलाज की तकनीक पर काम हो रहा है। वर्ष 2025 में 631 ऑप्टिकल केराटोप्लास्टी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के 24 राज्यों में पहुंचा कॉर्निया प्रिजर्वेशन सॉल्यूशन
आरपी सेंटर द्वारा तैयार स्वदेशी कॉर्निया संरक्षण घोल एक्सस्टोरसोल की देशभर में आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2025-26 में इसकी 4,652 से अधिक शीशियां 24 राज्यों के 130 आई बैंकों को भेजी गईं। नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए एम्स में ऑनलाइन मृत्यु सूचना प्रणाली शुरू की गई है। नेशनल आई बैंक ने ऑनलाइन नेत्रदान संकल्प सुविधा शुरू की है, जिसके तहत पिछले साल 100 लोगों ने ऑनलाइन संकल्प लिया। 25 अगस्त को एम्स परिसर में ‘वॉक फॉर आई डोनेशन’ का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed