{"_id":"cc0a7d6ed471822b3aee7b385f7f8e8d","slug":"nasirpur-gates-bad-half-the-city-jams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिरपुर फाटक खराब, आधा शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिरपुर फाटक खराब, आधा शहर जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिरपुर फाटक खराब होने से शुक्रवार को आधे शहर को भीषण जाम से जूझना पड़ा। नासिरपुर फाटक से वाहनों को डायवर्ट कर होली चाइल्ड चौराहे और नेहरू नगर फ्लाईओवर से भेजा गया तो यहां भी जाम लग गया।
शुक्रवार दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गैटमैन ने शुक्रवार करीब साढ़े तीन बजे नासिरपुर फाटक बंद किया था।
ट्रेन गुजरने के बाद वह फाटक उठाने लगा तो उसकी तार टूट गई और फाटक नहीं खुल पाया। पहले तो लोगों ने समझा कि दूसरी ट्रेन आने वाली है, लेकिन काफी देर तक फाटक नही खोला गया तो वाहन चालकों ने गेटमैन से पता किया।
विज्ञापन
इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने नासिरपुर फाटक से वाहनों को होली चाइल्ड चौराहे और नेहरू नगर फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट कर भेजा।
एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से होली चाइल्ड चौराहे पर भी भीषण जाम लग गया। जाम से फ्लाईओवर पर भी वाहन फंसे रहे।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ट्रैफिक को मैनेज कर जाम खुलवाया, लेकिन थोड़ी देर बाद जाम फिर लग गया। देर शाम तक बार-बार जाम लगते रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब साढ़े छह बजे फाटक ठीक हो पाया।
सुबह से हो गई शाम..जाम ही जाम
15 दिसंबर के बाद मोहननगर के जाम की आफत राजनगर एक्सटेंशन आने वाली है। दरअसल, मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से मोहननगर पर बसें और हैवी व्हीकल न चलाए जाने की प्लानिंग है, इन्हें राजनगर एक्सटेंशन से निकाला जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर रोजाना जाम का झाम रहता है, ऐसे में यहां की हालत और खराब होने वाली है। परिवहन निगम भी सड़क दुरुस्त कराने की मांग कर चुका है। शुक्रवार को सुबह और शाम के वक्त राजनगर एक्सटेंशन जाम रहा।