फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat will run 10 additional trips during peak hours.

Delhi NCR News: व्यस्त समय में 10 अतिरिक्त फेरे लगाएगी नमो भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर पिछले सप्ताह भी बढ़ाए गए थे आठ फेरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। व्यस्त समय में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेनों के फेरों में फिर बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर व्यस्त समय में 10 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि यह विस्तार पिछले सप्ताह बढ़ाए गए 8 अतिरिक्त फेरों के अतिरिक्त है।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। एनसीआरटीसी के अनुसार, यात्रियों का बढ़ता रुझान इस तेज, सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक परिवहन सेवा पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
विज्ञापन


सुबह-शाम पीक आवर्स में अधिक ट्रेनें उपलब्ध
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और प्रतीक्षा समय कम करने के उद्देश्य से नई समय-सारिणी लागू की गई है। इसके तहत सुबह के पीक आवर्स में 7:00 बजे से 11:30 बजे तक 10 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। वहीं शाम के व्यस्त समय 5:00 बजे से 8:30 बजे के बीच 8 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बढ़ी हुई ट्रेन फ्रीक्वेंसी से यात्रियों को अधिक ट्रेन विकल्प मिलेंगे, सीट उपलब्धता बेहतर होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी। इसका सबसे अधिक लाभ दैनिक कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नियमित यात्रियों को मिलेगा।

पीएम की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील और सुविधाओं से बढ़े यात्री
एनसीआरटीसी का कहना है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक परिवहन को अधिक अपनाने की अपील की थी। यह कदम उसी दिशा में एक प्रयास है। साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में भीषण गर्मी तथा लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच नमो भारत जैसी वातानुकूलित और तेज सेवा यात्रियों के लिए और अधिक उपयोगी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed