फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat will go from Ghaziabad to New Agra via the airport

Greater Noida : गाजियाबाद से एयरपोर्ट होते हुए न्यू आगरा तक जाएगी नमो भारत, लाखों रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Thu, 10 Apr 2025 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 06:12 AM IST
सार

अहम बात यह है कि गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक जाने वाली नमो भारत ट्रेन अब न्यू आगरा तक दौड़ लगाएगी। इस नए शहर में औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन से जुड़े विकास के जरिये लगभग 8.5 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Namo Bharat will go from Ghaziabad to New Agra via the airport
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-आगरा के बीच बसने वाले ग्रीनफील्ड टाउनशिप न्यू आगरा को 14.6 लाख लोगों के रहने के लिए बसाने की योजना तैयार कर ली गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के व्यापक सर्वेक्षण और परामर्श के बाद सलाहकार ने न्यू आगरा की डीपीआर तैयार कर ली है। 
विज्ञापन


सबसे अहम बात यह है कि गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक जाने वाली नमो भारत ट्रेन अब न्यू आगरा तक दौड़ लगाएगी। इस नए शहर में औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन से जुड़े विकास के जरिये लगभग 8.5 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ की तर्ज पर ली कोर्बुसिए के हाथों डिजाइन न्यू आगरा को बसाने के साथ ही इसकी कनेक्टिविटी को मजबूत करने की भी योजना है। 
विज्ञापन


न्यू आगरा अर्बन सेंटर को नमो भारत (रैपिड रेल) के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए न्यू आगरा के जोनल प्लान में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 131 किमी लंबा ट्रैक बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। करीब 9 हजार हेक्टेयर में विकसित होना वाला न्यू आगरा मल्टी मॉडल लाजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट का हब भी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Namo Bharat: शताब्दीनगर स्टेशन का निर्माण पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगी नमो भारत और मेट्रो

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत रेल का संचालन प्रस्तावित है। 72.4 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशन की डीपीआर पर केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद दोबारा इसे तैयार किया गया है। 

न्यू आगरा के जोनल प्लान में नमो भारत के जरिए एयरपोर्ट को न्यू आगरा अर्बन सेंटर तक जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट करीब 34 किलोमीटर पर है, यहां से न्यू आगरा तक 131 किमी लंबा ट्रैक बिछाकर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 


ताजमहल के पास होगा ताज ट्रैपेजियम जोन
ताजमहल के आस-पास पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र का ख्याल रखते हुए ग्रीन श्रेणी के उद्योगों को अनुमति दी जाएगी। पर्यटन और मनोरंजन के लिए प्रमुख क्षेत्र होगा। यहां पर  थीम पार्क, लक्जरी होटल, रिसॉर्ट व आधुनिक सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र बनेंगे। डिज्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो भी होंगे। इसके अलावा थीम पार्क में भारतीय धरोहर, भविष्यवादी थीम और वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग होगा, जिससे लोगों को पूरी तरह से एक डिजिटल वातावरण का अनुभव मिलेगा। 

मास्टर प्लान फेज-2 की मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार कर लिया है। शहर की एयरपोर्ट तक नमो भारत से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव भी तैयार हुआ है। जोनल प्लान को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed