{"_id":"953373f216750e1ba6c65abc309a4b71","slug":"name-of-the-property-then-housewife-gda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए प्रॉपर्टी चाहिए तो घरवाली का नाम बताइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए प्रॉपर्टी चाहिए तो घरवाली का नाम बताइए
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए और आवास विकास परिषद से संबंधित किसी संपत्ति की रजिस्ट्री अब अगर कराएंगे तो रजिस्ट्री के आवेदन फार्म में घरवाली का नाम भी लिखना होगा। यूपी शासन ने इस मामले में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
नया नियम सिर्फ उन्हीं संपत्तियों पर लागू होगा, जोकि वर्ष 2002 के बाद आवंटित की गई हैं। इससे पुराने मामलों में इस नियम की बाध्यता नहीं होगी।
शासन के आदेश मिलते ही जीडीए में इस नियम को लागू कर दिया गया है। जीडीए की करीब 12 हजार ऐसी संपत्ति हैं, जो नए नियम केदायरे में आ रही हैं।
यूपी शासन के विशेष सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने जारी अपने आदेश में कहा है कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और सभी विकास प्राधिकरण 2002 से पूर्व आवंटित अपनी किसी संपत्ति की रजिस्ट्री किसी व्यक्ति के पक्ष में करता है तो यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि व्यक्ति की पत्नी का नाम भी आवेदन फार्म में होना चाहिए।
विज्ञापन
जीडीए सचिव रविंद्र कुमार गोडबोले ने शासन के इस आदेश के मिलने के साथ ही कार्यालय नोटिस जारी कर दिया है।
जीडीए सचिव का कहना है कि ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं हुई या फिर जो तलाकशुदा हैं के लिए भी पत्नी का नाम अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि तलाकशुदा व्यक्ति को अपने तलाक संबंधी दस्तावेज आवेदन केसाथ लगाने होंगे।
विज्ञापन