फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Name confusion in delhi general election

'नाम' तय करेंगे कौन जीतेगा चुनाव!

Thu, 03 Apr 2014 12:45 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Name confusion in delhi general election

दिल्ली के चुनाव में प्रत्याशियों के नाम और उनकी पार्टी के चुनाव निशान बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। दरअसल दिल्ली के कई सीटों पर एक ही नाम के एक से अधिक उम्मीदवार खड़े हैं। कई पार्टियों के चुनाव निशान भी एक जैसे हैं। इससे दिल्ली के चुनावी दंगल में बड़े प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बेशक चुनाव निशान अलग-अलग हैं, लेकिन एक जैसे नाम और कुछ मिलते-जुलते चुनाव निशान मतदाताओं को चक्कर में डाल सकता है। जहां एक तरफ एक क्षेत्र में एक ही नाम के तीन लोग चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उसी क्षेत्र के प्रमुख विधानसभा के विधायक का भी वही नाम है।
विज्ञापन


मजे की बात यह है लोकसभा उम्मीदवार और विधायक का नाम एक ही होने से लोगों में कंफ्यूजन बनी हुई कि विधायक ही लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। इससे भी मजेदार बात यह है कि वह पार्टी लोकसभा चुनाव में विधायकों को टिकट न देने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लोगों में पार्टी के प्रति एक अविश्वास पैदा होने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष के सामने आशुतोष

Name confusion in delhi general election

चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि इससे सबसे अधिक परेशानी आम आदमी पार्टी के पश्चिम दिल्ली व चांदनी चौक प्रत्याशियों को हो सकती है।

चांदनी चौक से 25 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से आशुतोष को उतारा है। इनका चुनाव निशान झाड़ू है। उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी दिल्ली बसई दारापुर के आशुतोष उतरे हैं।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आशुतोष की उम्र 48 साल है, जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे आशुतोष 38 साल के हैं। निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव निशान झाड़ू से कुछ मिलता-जुलता गाजर है।

3 जरनैल सिंह हैं मैदान में

Name confusion in delhi general election

पश्चिम दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने गृहमंत्री पी. चिदम्बरम पर जूता फेंककर सुर्खियों में आए जरनैल सिंह को उतारा है। यहां दो निर्दलीय जरनैल सिंह मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह 41 साल के हैं जबकि उनके सामने बैटरी टॉर्च के चुनाव निशान वाले 59 वर्षीय जरनैल सिंह व शटल के निशान पर 44 वर्षीय जरनैल सिंह ताल ठोक रहे हैं।

यहीं नहीं इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतरगत आनी वाली एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र के विधायक का नाम भी जरनैल सिंह हैं। ताज्जुब की बात यह है कि वह भी आम आदमी पार्टी के हैं।

ऐसे में लोगों में कंफ्यूजन है कि विधायक जरनैल सिंह को ही आप लोकसभा चुनाव लड़ा रही है। जबकि पार्टी विधायकों को लोकसभा चुनाव में न उतारने की घोषणा कर चुकी है। इससे पार्टी के प्रति अविश्वास पैदा होने का खतरा है।

उदित राज के सामने धर्मराज

Name confusion in delhi general election

बात उन्हीं दो प्रमुख सीटों पर ही नहीं खत्म होती जहां आप के उम्मीदवारों के साथ बड़ा खेल होने की संभावना है। यहां उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के डॉ. उदित राज के साथ भी खेल होने की संभावना है। दरअसल यहां से उदित राज समेत 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इसमें उदित राज के सामने एक प्रत्याशी धरमराज हैं। आखिरी के नाम में राज जुड़े होने के कारण यहां के मतदाता भी थोड़े कंफ्यूज जरूर होंगे। इसी तरह की दिक्कत पूर्वी दिल्ली में बसपा को वोट करने वाले मतदाताओं के सामने आ सकती है।

यहां से बसपा प्रत्याशी मो. शकील सैफी हैं। जबकि जय महाभारत पार्टी के टिकट पर शकील अहमद खड़े हैं, जिनका चुनाव निशान अंगूठी है। बसपा प्रत्याशी की उम्र 42 साल तो जय महाभारत पार्टी के प्रत्याशी की उम्र 32 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed